Interesting Facts About Body

मानव शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य


दिल कितनी बार धड़कता है?

  • शरीर में दिल एक मिनट में,
    • 70 से 80 बार धड़कता है,
  • एक दिन में
    • लगभग एक लाख बार और
  • एक औसत जीवन काल में
    • तीन बिलियन अर्थात तीन अरब से अधिक बार धड़कता है।

मनुष्य कितनी बार श्वास लेता है?

  • स्वस्थ मनुष्य एक मिनट में
    • 12 से 16 बार सांस लेता है।
  • औसतन, प्रति दिन
    • लगभग 20,000 (बीस से तेईस हजार) बार साँस लेता हैं।

मस्तिष्क का वजन कितना होता है?

  • मानव मस्तिष्क का वजन,
    • लगभग 1.3 किलोग्राम है।

शरीर में कितनी मांसपेशियां होती है?

  • मानव शरीर में 600 से अधिक मांसपेशियां होती हैं।

गुस्सा करने में ज्यादा मेहनत करना पड़ता है

  • हँसने के लिए
    • चेहरे की 17 मांसपेशियों लगती है
  • लेकिन गुस्सा करने के लिए
    • चेहरे की 43 मांसपेशियों को काम करना पड़ता है।

क्या शरीर में कोई ऐसा अंग है, जिसमे रक्त का प्रवाह नहीं रहता है?

  • शरीर के अंगों को,
  • ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई,
  • रक्त से ही होती है।
  • किन्तु,
  • कॉर्निया मानव शरीर का एकमात्र ऐसा हिस्सा है,
  • जिसमें रक्त की आपूर्ति नहीं होती है।
  • कॉर्निया हवा से सीधे ऑक्सीजन प्राप्त करता है।
  • कॉर्निया, आँख की,
  • वह पारदर्शी बाहरी सतह है,
  • जिस पर, बाहर का प्रकाश पड़ता है।

शरीर में कितनी हड्डियां रहती है?

  • जन्म के समय, एक बच्चे के शरीर में
    • 300 हड्डियां रहती है।
  • लेकिन एक वयस्क के शरीर में
    • यह घटकर 206 रह जाती है।

शरीर में सबसे लंबी और सबसे छोटी हड्डी कौन सी है?

  • सबसे लंबी हड्डी
    • जांघ की हड्डी है।
  • सबसे छोटी हड्डी
    • मध्य कान में स्थित स्टेपिस हड्डी है।
    • स्टेपिस हड्डी सिर्फ ढाई से तीन मिलीमीटर लंबी रहती है।

मुंह में स्वाद के लिए कितने टेस्ट बड्स होते है?

  • मनुष्य के मुंह में
    • लगभग 2000-4000 टेस्ट बड्स होते है।

  • मुंह में स्थित तीन मुख्य लार ग्रंथियां एक दिन में
    • लगभग 1 से 1.5 लीटर तक लार स्रावित करती हैं।
  • एक वर्ष में इतनी लार की
    • दो बाथ टब (bathtub) भर जाए