क्या व्यायाम शरीर के लिए लाभदायक है?


  • सभी को यह पता है कि,
  • व्यायाम से शरीर को काफी लाभ मिलता है,
  • शरीर स्वस्थ रहता है,
  • वजन नियंत्रण में रहता है और
  • हम बीमारियों से बचे रहते हैं।
  • किंतु फिर भी, कई व्यक्ति
  • व्यायाम को,
  • अपनी दिनचर्या का हिस्सा नहीं बनाते हैं,
  • जिसके कारण धीरे-धीरे,
  • उनका शरीर बीमारियों का घर बनता जाता है।
  • तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी,
  • आधुनिक निष्क्रिय जीवनशैली और
  • फास्ट फूड का सेवन,
  • बीमारियों के खतरे को और बढ़ा देता है।
  • किसी भी उम्र से,
  • व्यायाम को,
  • आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा,
  • बना सकते हैं।
  • महत्वपूर्ण बात यह है कि,
  • व्यायाम उम्र के हिसाब से ही करें और
  • शुरू करने के बाद उसे धीरे-धीरे बढ़ाएं।
  • यदि आप नियमित रूप से,
  • सही व्यायाम करते हैं,
  • तो आपका शारीर स्वस्थ रहेगा और
  • आप अच्छा महसूस करने लगेंगे।
  • यदि आपको कोई रोग है,
  • तो व्यायाम और योगासन,
  • उसे नियंत्रण में करने में मदद करेगा और
  • दूसरी बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता करेगा,
  • जिसकी वजह से आपकी उम्र बढ़ जाएगी।

व्यायाम के शरीर पर क्या फायदे होते हैं?

नियमित व्यायाम से निम्नलिखित फायदे होते हैं –

वजन पर नियंत्रण

  • संतुलित भोजन के साथ-साथ व्यायाम से,
  • आप वजन नियंत्रण में रख सकते हैं और
  • मोटापे से बच सकते हैं।
  • वजन कम करने के लिए,
  • आप जितनी कैलरीज़ भोजन के जरिए लेते हैं,
  • उससे अधिक आपको खर्च करनी पड़ती है।
  • व्यायाम के जरिए ही,
  • आप उस अधिक कैलोरीज को,
  • खर्च कर सकते हो।
  • निष्क्रिय जीवनशैली और व्यायाम के अभाव में,
  • यही अधिक कैलोरीज,
  • शरीर में जमा होने लगती है और
  • वजन बढ़ने लगता है।
  • मोटापे में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता है,
  • बल्कि कई अन्य बीमारियां भी,
  • जैसे कि गठिया (आर्थराइटिस), डायबिटीज,
  • हाइपरटेंशन आदि होने लगती है।
  • इसलिए नियमित व्यायाम से,
  • वजन को नियंत्रण में रखें,
  • शरीर को स्वस्थ रखें और
  • बीमारियों को विकसित ही ना होने दे।

ह्रदय की बीमारियों से बचाव

  • व्यायाम ह्रदय को स्वस्थ रखता है और
  • शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है।
  • बेहतर रक्त संचार की वजह से,
  • आपके शरीर के सभी अंगों को,
  • ऑक्सीजन की सही मात्रा मिल जाती हैं।
  • इसलिए व्यायाम,
  • हार्ट अटैक, कोलेस्ट्रोल का बढ़ जाना,
  • हृदय की धमनियों की बीमारी और
  • हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है।

रक्त में संतुलित शुगर की मात्रा

  • डायबिटीज में, रक्त में,
  • शुगर का स्तर बढ़ जाता है।
  • रक्त में अधिक शुगर,
  • शरीर के कई अंगों के लिए,
  • हानिकारक होती है।
  • व्यायाम, रक्त में,
  • शुगर की मात्रा को कम करता है।
  • इसलिए नियमित व्यायाम,
  • आपको डायबिटीज जैसे रोग की
  • रोकथाम में मदद करता है।
  • यदि आपको डायबिटीज है,
  • तो व्यायाम उसे नियंत्रण में करने में भी,
  • सहायता करता है।

तनाव से मुक्ति

  • व्यायाम के कारण शरीर में,
  • ऐसे रासायनिक पदार्थ तैयार होते हैं,
  • जिसके कारण आप रिलैक्स और
  • अच्छा महसूस करते हो।
  • इसलिए व्यायाम आपको,
  • तनाव मुक्त होने में भी मदद करता है और
  • डिप्रेशन कम करता है।

बेहतर सोचने और विचार करने की शक्ति

  • जैसा की हमने देखा व्यायाम के कारण,
  • शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और
  • शरीर के सभी अंगों को,
  • आक्सीजन अच्छी मात्रा में मिल जाता है।
  • शरीर में कई ऐसे रासायनिक पदार्थ भी तैयार होते हैं,
  • जो दिमाग के लिए बहुत उपयोगी होते हैं
  • इसलिए नियमित व्यायाम,
  • हमारे सोचने विचार करने और
  • निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ा देता है

मजबूत हड्डियां और मांसपेशियां

  • बच्चों में नियमित व्यायाम,
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • मांसपेशियां मजबूत होती है।
  • और अधिक उम्र में,
  • शरीर में संतुलन बना रहता है

कैंसर से बचाव

  • नियमित व्यायाम,
  • कैंसर के खतरे को भी,
  • कम करता है,
  • जैसे कि ब्रेस्ट कैंसर, फेफड़ों का कैंसर,
  • पाचन तंत्र का कैंसर आदि

नींद में सुधार

  • नियमित व्यायाम से,
  • नींद में भी सुधार होता है।